Kangra: 5 महीने से बंद पड़ी 39 मील सर्विस लेन बनी लोगों की परेशानी, मरीजों को भी पैदल चलने की मजबूरी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। पठानकोट–मंडी निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर के 39 मील क्षेत्र की सर्विस लेन पिछले करीब पांच से छह महीनों से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी है। लंबे समय से रास्ता बंद रहने के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्विस लेन बंद होने से अस्पताल जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और अन्य राहगीरों को दो से तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार सर्विस लेन बंद होने का असर सीधे उनके दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। रोजमर्रा के कामों के लिए लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, जबकि कई बार आपात स्थिति में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बीमार लोगों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

Advertisement

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और फोरलेन निर्माण एजेंसी से मांग की है कि आम जनता की सुविधा को देखते हुए 39 मील की सर्विस लेन को जल्द से जल्द वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाए। उनका कहना है कि लंबे समय से बंद पड़े इस मार्ग को खोलने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके, पहले चंबा फिर कांगड़ा में कांपी धरती; 4.0 तीव्रता के झटके से दहशत

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार शाम महज 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहले चंबा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया और इसके 45 मिनट बाद कांगड़ा में 4.0 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। दोनों भूकंपों की गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

टांडा मेडिकल कॉलेज की जांच पर उठे गंभीर सवाल, कमेटी की निष्पक्षता पर शिकायत; रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की आशंका से मचा हड़कंप

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग की जांच को लेकर डीएमई कार्यालय में शिकायत भेजी गई है। शिकायत में जांच कमेटी की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण और गैर निष्पक्ष बताते हुए मौखिक बयानों को पर्याप्त महत्व नहीं देने तथा कुछ रिकॉर्ड में बदलाव या छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है। हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

भोरंज के शिव मंदिर में तोड़फोड़ से हड़कंप, शिवलिंग भी किया तहस-नहस; चोरी के इरादे का शक, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर के अंदर रखा सामान बिखरा मिला और शिवलिंग को भी क्षतिग्रस्त किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस शरारती तत्वों का पता लगाने में जुटी है।

उना-अंब नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, कार और ट्राले की जोरदार टक्कर; 5 युवक गंभीर घायल, कटर से काटकर निकाला गया एक युवक

उना-अंब नेशनल हाईवे पर बडूही के पास कार और ट्राले की जोरदार टक्कर में पांच युवक घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए और एक युवक वाहन में बुरी तरह फंस गया, जिसे कटर की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।