प्रागपुर के दो NCC कैडेट्स ने किया कमाल! अब थल सेना कैंप में करेंगे हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व

Date:

--Advertisement--

प्रागपुर। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रागपुर के एनसीसी कैडेट नरेंद्र कुमार और करनदीप ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। दोनों कैडेट्स का चयन रोपड़ में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित थल सेना कैंप (TSC) के लिए .22 राइफल फायरिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रुप की टीम में हुआ है। थल सेना कैंप एनसीसी आर्मी विंग का सबसे प्रतिष्ठित प्रशिक्षण और प्रतियोगिता शिविर माना जाता है।

विद्यालय के एनसीसी अधिकारी एवं जीव विज्ञान प्रवक्ता विवेक शर्मा ने बताया कि नरेंद्र कुमार और करनदीप अब तक 50 दिनों का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। दोनों कैडेट्स ने विभिन्न स्तरों पर आयोजित चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय एनसीसी ऊना के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के मार्गदर्शन को भी दिया और विद्यालय परिवार की ओर से उनका विशेष आभार व्यक्त किया।

Advertisement

विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा कौशल और समस्त शिक्षकों ने दोनों कैडेट्स, उनके परिवारजनों तथा एनसीसी अधिकारी विवेक शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि विद्यालय के दो कैडेट्स हिमाचल प्रदेश एनसीसी शिमला ग्रुप की राइफल शूटिंग टीम में शामिल हुए हैं।

अब दोनों कैडेट्स रोपड़ स्थित एनसीसी अकादमी में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि नरेंद्र कुमार और करनदीप अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का जलवा, आदित्य और काव्या ने जीते स्वर्ण पदक

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आदित्य ने 74 किलोग्राम और काव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी...

ग्राम पंचायत सिहुवां में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता, अगले वित्तीय वर्ष के बजट और VB-G RAM-G योजना के तहत पंचवर्षीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।