Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 2 अक्टूबर 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर की ओर से सिविल अस्पताल शाहपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में क्लब के लगभग सभी रोटेरियन्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वच्छता अभियान में रोटरी क्लब शाहपुर के साथ रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत तथा इंटरैक्ट क्लब, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। रोटरैक्ट क्लब की ओर से प्रेसिडेंट एवं ZRR Himachal Rotaractor अभिनव राणा, क्लब सचिव रितिश शर्मा, क्लब एडवाइजर सहित अन्य रोटरैक्टर्स मौजूद रहे और स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

इंटरैक्ट क्लब ऑफ कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर ने रोटेरियन अश्विनी के. धीमान के मार्गदर्शन में अभियान में भाग लिया। इस दौरान क्लब सचिव इंटरैक्टर रीतू, वाइस प्रेसिडेंट तनिष्का और अन्य सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। स्कूल स्टाफ की ओर से राहुल कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे। अभियान के दौरान राहुल कुमार को एक फ्लावर पॉट भी भेंट किया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल तथा नगर पंचायत के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। श्री उत्तम चम्बियाल और विवेल अस्पताल शाहपुर के स्टाफ सदस्यों ने भी अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर सिविल अस्पताल शाहपुर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर के अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान ने स्वच्छता अभियान में शामिल सभी रोटेरियन्स, रोटरैक्टर्स, इंटरैक्टर्स, विद्यार्थियों, नगर पंचायत के प्रतिनिधियों, अस्पताल एवं स्कूल स्टाफ तथा अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को जलपान करवाया गया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस अभियान ने स्वच्छता के साथ-साथ सामूहिक भागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

यह जानकारी रोटेरियन तिलक रैना, सचिव, रोटरी क्लब शाहपुर की ओर से दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर ब्लड बैंक तीन हफ्ते रहेगा बंद, 125 यूनिट रक्त टांडा शिफ्ट; मरीजों को उठानी पड़ सकती है परेशानी

सिविल अस्पताल पालमपुर का ब्लड बैंक मरम्मत एवं मेंटीनेंस कार्य के चलते करीब तीन सप्ताह तक बंद रहेगा। यहां उपलब्ध करीब 125 यूनिट रक्त टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। ब्लड बैंक बंद रहने के दौरान पालमपुर, जयसिंहपुर, बैजनाथ, धीरा और आसपास के मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर टांडा पर निर्भर रहना होगा।

दिल्ली में जयराम ठाकुर की नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी से मुलाकात, हिमाचल के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से मुलाकात की। गडकरी के साथ हिमाचल की सड़क, राजमार्ग और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जबकि स्मृति ईरानी के साथ संगठनात्मक और समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

कठुआ गोलीबारी में शहीद नालागढ़ के SI लक्ष्मण सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट में सीआईएसएफ कैंप की गोलीबारी में वीरगति को प्राप्त नालागढ़ के गांव लूना निवासी सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह का वीरवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी।

Kangra: परौर रेलवे फाटक के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण वीर और दीपक के रूप में हुई है। भवारना पुलिस ने ND&PS Act की धारा 21 और 29 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।