Kangra: पालमपुर ब्लड बैंक तीन हफ्ते रहेगा बंद, 125 यूनिट रक्त टांडा शिफ्ट; मरीजों को उठानी पड़ सकती है परेशानी

Date:

--Advertisement--

पालमपुर, 2 अक्टूबर 2026: सिविल अस्पताल पालमपुर का ब्लड बैंक मरम्मत और मेंटीनेंस कार्य के चलते करीब तीन सप्ताह तक बंद रहेगा। ब्लड बैंक में उपलब्ध करीब 125 यूनिट रक्त को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय टांडा भेज दिया गया है। ऐसे में पालमपुर सहित जयसिंहपुर, बैजनाथ, धीरा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को ब्लड बैंक बंद रहने के दौरान रक्त की जरूरत पड़ने पर टांडा मेडिकल कॉलेज पर निर्भर रहना होगा।

अस्पताल परिसर के दूसरे हिस्से में ब्लड बैंक को अस्थायी रूप से शिफ्ट करने का प्रयास किया गया था, लेकिन निर्धारित नियमों के तहत इसकी अनुमति नहीं मिल सकी। इसके चलते ब्लड बैंक को फिलहाल बंद रखना पड़ा है।

ब्लड बैंक बंद रहने से आपातकालीन स्थिति, प्रसव, दुर्घटना और ऑपरेशन जैसे मामलों में मरीजों के तीमारदारों को रक्त की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त समय और संसाधन जुटाने पड़ सकते हैं। खासतौर पर अचानक रक्त की जरूरत पड़ने की स्थिति में टांडा मेडिकल कॉलेज से समन्वय करना आवश्यक होगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार ब्लड बैंक के भवन में मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने विभाग से कार्य को जल्द पूरा करने का आग्रह किया है, ताकि ब्लड बैंक की सेवाएं जल्द बहाल की जा सकें।

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और तीमारदारों से अपील की है कि रक्त की आवश्यकता होने पर अंतिम समय तक इंतजार न करें। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार समय रहते टांडा मेडिकल कॉलेज से समन्वय कर रक्त की व्यवस्था करें, ताकि आपात स्थिति में परेशानी से बचा जा सके।

सिविल अस्पताल पालमपुर के एमएस डॉ. तिलक भागड़ा ने बताया कि ब्लड बैंक की मरम्मत एवं मेंटीनेंस के कारण इसे फिलहाल बंद किया गया है। उपलब्ध रक्त यूनिट्स को टांडा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक का कार्य जल्द पूरा करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में जयराम ठाकुर की नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी से मुलाकात, हिमाचल के विकास और संगठन पर हुई चर्चा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से मुलाकात की। गडकरी के साथ हिमाचल की सड़क, राजमार्ग और कनेक्टिविटी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई, जबकि स्मृति ईरानी के साथ संगठनात्मक और समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।

कठुआ गोलीबारी में शहीद नालागढ़ के SI लक्ष्मण सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट में सीआईएसएफ कैंप की गोलीबारी में वीरगति को प्राप्त नालागढ़ के गांव लूना निवासी सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह का वीरवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी।

Kangra: परौर रेलवे फाटक के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण वीर और दीपक के रूप में हुई है। भवारना पुलिस ने ND&PS Act की धारा 21 और 29 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: 100 साल के कैप्टन राम सिंह का खास सम्मान, राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने घर पहुंचकर किया अभिनंदन

राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर रोटरी क्लब शाहपुर ने Chari निवासी 100 वर्षीय कैप्टन राम सिंह जी को उनके घर पहुंचकर सम्मानित किया। अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया। क्लब के वरिष्ठतम रोटेरियन मूल राज शर्मा को भी सम्मानित किया गया।