Chamba: भरमौर का थली पुल बना खतरे का पुल! स्कूली बच्चों की जान जोखिम में, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Date:

--Advertisement--

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत रनुहकोठी में स्थित थली पुल की जर्जर हालत अब स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गई है। पुल लगातार खराब होता जा रहा है, लेकिन कई बार मांग उठाने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी पुल से होकर क्षेत्र के स्कूली बच्चे रोजाना स्कूल आते-जाते हैं। इसके अलावा ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों और मवेशियों के साथ भी इसी पुल का उपयोग करते हैं। पुल की खराब स्थिति के कारण हर दिन जान जोखिम में डालकर लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी समय यह गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।

Advertisement

पंचायत समिति सदस्य शिल्पा देवी और युवा आजाद क्लब सामरा के अध्यक्ष अश्वनी कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मौके पर काम शुरू होना चाहिए ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ग्रामीणों में कुलदीप कुमार, जफो राम, गेहरा राम, बहादुर सिंह, देवो राम और अमित सोई सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से थली पुल की मरम्मत के लिए तत्काल बजट जारी कर कार्य शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग चंबा उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की लगातार अनदेखी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते पुल की मरम्मत कर लोगों, खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जापान में हिमाचल के खिलाड़ियों से मिले शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर दी बधाई; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

हिमाचल में 27 नकलची पकड़े गए, चंबा सबसे आगे; CCTV और फ्लाइंग स्क्वायड ने ऐसे कसा शिकंजा, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षाओं में 27 नकलची पकड़े गए हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 11 मामले सामने आए। CCTV सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की सख्ती के बीच बोर्ड ने नकल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई ये आशंका; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर में फोरलेन का निर्माणाधीन पुल अचानक टूटा, 100 फीट नीचे गिरे 6 मजदूर; एक की मौत, 5 घायल

हमीरपुर में मटौर-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत हथली खड्ड पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक टूट गया। हादसे में 6 मजदूर करीब 100 फुट नीचे गिर गए, जिनमें एक की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।