Bilaspur: मूसलाधार बारिश ने गरीब दिव्यांग परिवार की बढ़ाई मुसीबत, घर में घुसा मलबा, प्रशासन से राहत की उम्मीद

Date:

--Advertisement--

भराड़ी। भराड़ी उपतहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मरहाणा के गांव मरहाणा में वीरवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश ने एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज बारिश के दौरान खेतों से आया मलबा सीधे सुरेंद्र कुमार के घर के बरामदे और कमरों तक पहुंच गया, जिससे घर को नुकसान हुआ और परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कुमार परिवार के मुखिया हैं और दिव्यांग हैं। उनका परिवार बीपीएल श्रेणी से संबंध रखता है। पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे इस परिवार के लिए यह प्राकृतिक आपदा किसी बड़े संकट से कम नहीं है। बारिश के बाद घर में मलबा भर जाने से परिवार की दैनिक जिंदगी भी प्रभावित हो गई है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत मरहाणा की प्रधान शिल्पा मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा देते हुए कहा कि पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को भेजी जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से नियमानुसार राहत और आर्थिक सहायता मिल सके।

वहीं हल्का पटवारी युवराज ने बताया कि प्रभावित परिवार को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, ताकि नियमानुसार राहत प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जापान में हिमाचल के खिलाड़ियों से मिले शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर दी बधाई; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

हिमाचल में 27 नकलची पकड़े गए, चंबा सबसे आगे; CCTV और फ्लाइंग स्क्वायड ने ऐसे कसा शिकंजा, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षाओं में 27 नकलची पकड़े गए हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 11 मामले सामने आए। CCTV सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की सख्ती के बीच बोर्ड ने नकल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई ये आशंका; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर में फोरलेन का निर्माणाधीन पुल अचानक टूटा, 100 फीट नीचे गिरे 6 मजदूर; एक की मौत, 5 घायल

हमीरपुर में मटौर-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत हथली खड्ड पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक टूट गया। हादसे में 6 मजदूर करीब 100 फुट नीचे गिर गए, जिनमें एक की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।