Kangra: जापान में हिमाचल के खिलाड़ियों से मिले शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर दी बधाई; पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 3 अक्तूबर। उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जापान दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के युवाओं की उपलब्धियां पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात हैं। खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और समर्पण ने उन्हें एक नई पहचान दिलाने के साथ-साथ देश और प्रदेश का गौरव भी बढ़ाया है।

उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि हिमाचल के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और खेलों के क्षेत्र में प्रदेश का नाम आगे बढ़ाएं।

उल्लेखनीय है कि शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया इन दिनों जापान दौरे पर हैं। जापान प्रवास के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले हिमाचल के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 27 नकलची पकड़े गए, चंबा सबसे आगे; CCTV और फ्लाइंग स्क्वायड ने ऐसे कसा शिकंजा, पूरी जानकारी यहां पढ़ें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षाओं में 27 नकलची पकड़े गए हैं। चंबा में सबसे ज्यादा 11 मामले सामने आए। CCTV सर्विलांस और फ्लाइंग स्क्वायड की सख्ती के बीच बोर्ड ने नकल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

Mandi: सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने जताई ये आशंका; पुलिस ने शुरू की तलाश

सुंदरनगर के कोटला गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती 29 और 30 सितंबर की मध्यरात्रि घर से बिना बताए चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हमीरपुर में फोरलेन का निर्माणाधीन पुल अचानक टूटा, 100 फीट नीचे गिरे 6 मजदूर; एक की मौत, 5 घायल

हमीरपुर में मटौर-शिमला फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत हथली खड्ड पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक टूट गया। हादसे में 6 मजदूर करीब 100 फुट नीचे गिर गए, जिनमें एक की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: नूरपुर अस्पताल परिसर में अखिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने समेत उठीं ये मांगें

नूरपुर अस्पताल परिसर में अखिल बख्शी ने स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। उनकी प्रमुख मांगों में मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करना और रंजीत बख्शी जनकल्याण फाउंडेशन को रोगी कल्याण समिति में शामिल करना शामिल है।