Kangra: रोटरी क्लब शाहपुर को मिला नया नेतृत्व, कर्नैल चौहान ने संभाली कमान, बड़े फैसलों के साथ नई शुरुआत

Date:

--Advertisement--

रैत। रोटरी क्लब शाहपुर की रोटरी वर्ष 2026–27 की पहली बैठक पीजी ड्रोणाचार्य कॉलेज, रैत में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन सत्येन्द्र गौतम ने औपचारिक रूप से नई टीम को कार्यभार सौंपा।

बैठक को संबोधित करते हुए रोटेरियन सत्येन्द्र गौतम ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब द्वारा संचालित जनसेवा और सामाजिक परियोजनाओं का उल्लेख किया तथा सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम क्लब की सेवा गतिविधियों को और आगे बढ़ाएगी।

Advertisement

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन कर्नैल चौहान ने निवर्तमान अध्यक्ष और उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी टीम सेवा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ समाजहित के कार्यों को नई दिशा देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्लब की सभी परियोजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 जुलाई 2026 को गोपाल होटल, चम्बी में रोटरी असेंबली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी रोटेरियन अपने परिवार सहित भाग लेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी रोटेरियन राजेश राणा, नरेश लगवाल और मुकेश शर्मा को सौंपी गई।

इस दौरान क्लब की ओर से यह भी बताया गया कि रोटरी क्लब शाहपुर फाउंडेशन सोसायटी का पंजीकरण पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका बैंक खाता खोला जाएगा। इसके अलावा क्लब की बहुप्रतीक्षित एम्बुलेंस के 6 जुलाई तक महिंद्रा एजेंसी, नगरोटा बगवां पहुंचने की संभावना जताई गई। एम्बुलेंस के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।

बैठक में रोटेरियन गंधर्व पठानिया, बी.एस. पठानिया, सत्येन्द्र गौतम, कर्नैल चौहान, प्रदीप बलौरिया, तिलक रैना, अश्विनी धीमान, नरेश लगवाल, डॉ. बृजेन्द्र शील शर्मा, डॉ. श्रीकांत लगवाल, विजय पठानिया, रजत बलौरिया, अनूप बलौरिया, भूपिन्द्र परमार, राजेश राणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियां तेज, 20 अगस्त को काली माता मंदिर में होगी अहम बैठक; जानें नामांकन से जुड़ी पूरी जानकारी

शाहपुर व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर व्यापारियों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। चुनाव को लेकर 20 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे काली माता मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक होगी, जहां इच्छुक व्यापारी अपना नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे।

हिमाचल में 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके, पहले चंबा फिर कांगड़ा में कांपी धरती; 4.0 तीव्रता के झटके से दहशत

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार शाम महज 45 मिनट के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहले चंबा में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया और इसके 45 मिनट बाद कांगड़ा में 4.0 तीव्रता का झटका दर्ज किया गया। दोनों भूकंपों की गहराई जमीन से 5 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

टांडा मेडिकल कॉलेज की जांच पर उठे गंभीर सवाल, कमेटी की निष्पक्षता पर शिकायत; रिकॉर्ड में छेड़छाड़ की आशंका से मचा हड़कंप

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग की जांच को लेकर डीएमई कार्यालय में शिकायत भेजी गई है। शिकायत में जांच कमेटी की कार्यप्रणाली को पक्षपातपूर्ण और गैर निष्पक्ष बताते हुए मौखिक बयानों को पर्याप्त महत्व नहीं देने तथा कुछ रिकॉर्ड में बदलाव या छेड़छाड़ की आशंका जताई गई है। हालांकि शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

भोरंज के शिव मंदिर में तोड़फोड़ से हड़कंप, शिवलिंग भी किया तहस-नहस; चोरी के इरादे का शक, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर के अंदर रखा सामान बिखरा मिला और शिवलिंग को भी क्षतिग्रस्त किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस शरारती तत्वों का पता लगाने में जुटी है।