Kangra: सारनू पुल हादसे के बाद बड़ा फैसला! पुहाड़ा और चंबी पुलों पर लगेगी मेटल फेंसिंग, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 2 जुलाई। शाहपुर क्षेत्र में हाल ही में पुहाड़ा-सारनू फोरलेन पुल से गिरकर एक व्यक्ति की हुई मौत के बाद प्रशासन ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब पुहाड़ा और चंबी पुलों के दोनों ओर मेटल फेंसिंग लगाई जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह निर्णय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शाहपुर में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और विभिन्न विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक में लिया गया।

बैठक में सिहवाँ से रजोल तक निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना की प्रगति और जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हाल की दुखद घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पुलों पर अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुहाड़ा और चंबी पुलों पर जल्द से जल्द मेटल फेंसिंग लगाई जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण के दौरान बनाई गई कूल्हों में पानी की समुचित निकासी सुनिश्चित करने, किसानों को धान की खेती के दौरान किसी तरह की परेशानी न होने देने और बरसात के मौसम में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मशीनरी उपलब्ध रखने और उसकी सूची प्रशासन को सौंपने को कहा गया। उन्होंने सिहवाँ से रजोल तक सड़क किनारे यात्रियों की सुविधा के लिए वर्षा से बचाव हेतु रैन शेल्टर बनाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद एनएचएआई अधिकारियों ने विधायक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का समयबद्ध पालन करने का आश्वासन दिया। बैठक में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर सहित एनएचएआई, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, वन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में गांधी जयंती पर गूंजा शांति और अहिंसा का संदेश, विनय कुमार बोले- आज भी प्रासंगिक हैं गांधी के विचार

धर्मशाला में गांधी जयंती के अवसर पर कचहरी अड्डा से गांधी वाटिका तक प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के विचार आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Kangra: फ्रीजिंग के बाद होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों पर पुलिस का कब्जा, थाना प्रभारी डमटाल संभालेंगे प्रबंधन

नूरपुर पुलिस ने एनडीपीएस मामले में फ्रीज की गई करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई आगे बढ़ाई है। होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों का कब्जा एवं प्रबंधन अब थाना प्रभारी डमटाल के अधीन रहेगा। सक्षम प्राधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68जी के तहत इसकी अनुमति दी है।

Kangra: विश्व हृदय दिवस पर शाहपुर सिविल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव के बताए उपाय

सिविल अस्पताल शाहपुर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. एकता ने हार्ट अटैक के लक्षण, बचाव, समय पर पहचान, स्वस्थ खान-पान और जीवनशैली के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।