Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में बीएड छात्रों की यादगार विदाई, कनिष्क और साक्षी बने मिस्टर-मिस फेयरवेल

Date:

--Advertisement--

रैत। द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रैत में बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के छात्रों के सम्मान में भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया मुख्य अतिथि तथा कार्यकारिणी निदेशक बीएस पठानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और विभिन्न मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का भरपूर मनोरंजन किया। अंतिम वर्ष के छात्रों ने अपने कॉलेज जीवन की यादें साझा करते हुए शिक्षकों और सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन सहायक प्राध्यापक प्रो. अतुल राणा और प्रो. तनुश ने किया, जिसमें बीएड के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में कनिष्क को मिस्टर फेयरवेल और साक्षी को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया। वहीं शिवानी और कार्तिक को मिस एवं मिस्टर पर्सनैलिटी चुना गया। सनशाइन का खिताब आंचल और कैंपस स्टार का सम्मान साहिल को मिला। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए पारंपरिक कांगड़ी धाम का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक बलबिंदर सिंह पठानिया, विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा, डॉ. अश्वनी और अन्य प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में गांधी जयंती पर गूंजा शांति और अहिंसा का संदेश, विनय कुमार बोले- आज भी प्रासंगिक हैं गांधी के विचार

धर्मशाला में गांधी जयंती के अवसर पर कचहरी अड्डा से गांधी वाटिका तक प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के विचार आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Kangra: फ्रीजिंग के बाद होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों पर पुलिस का कब्जा, थाना प्रभारी डमटाल संभालेंगे प्रबंधन

नूरपुर पुलिस ने एनडीपीएस मामले में फ्रीज की गई करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई आगे बढ़ाई है। होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों का कब्जा एवं प्रबंधन अब थाना प्रभारी डमटाल के अधीन रहेगा। सक्षम प्राधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68जी के तहत इसकी अनुमति दी है।

Kangra: विश्व हृदय दिवस पर शाहपुर सिविल अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, हार्ट अटैक के लक्षण और बचाव के बताए उपाय

सिविल अस्पताल शाहपुर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. एकता ने हार्ट अटैक के लक्षण, बचाव, समय पर पहचान, स्वस्थ खान-पान और जीवनशैली के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।