अटल टनल में भारतीय सेना का हैरतअंगेज कारनामा! सिर्फ 2 बाइक पर 10 जवानों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड प्रयास

Date:

--Advertisement--

भारतीय सेना के जांबाजों ने एक बार फिर अपने साहस, संतुलन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश में नया इतिहास रच दिया है। कारगिल विजय दिवस को समर्पित ‘व्हील्स ऑफ वैलर: संचार शक्ति’ अभियान के तहत भारतीय सेना की कोर ऑफ सिग्नल्स की प्रसिद्ध डेयर डेविल्स टीम ने विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करते हुए एक अनोखा कारनामा कर दिखाया। सेना के 10 जवान केवल दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दुनिया की सबसे ऊंची और लंबी राजमार्ग सुरंग अटल टनल को पार करने में सफल रहे।

यह साहसिक प्रदर्शन 1 जुलाई को किया गया। समुद्र तल से 10,075 फीट की ऊंचाई पर स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल को इन जांबाजों ने महज 9 मिनट 47.97 सेकंड में पार कर लिया। चलती हुई सिर्फ दो मोटरसाइकिलों पर 10 जवानों का एक साथ सवार होकर इतनी लंबी सुरंग को तेज गति से पार करना उनके असाधारण कौशल, मानसिक मजबूती, शारीरिक संतुलन और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है।

इस चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरे प्रदर्शन को सुरक्षित ढंग से सफल बनाने के लिए कई एजेंसियों ने मिलकर काम किया। स्थानीय प्रशासन, हिमाचल प्रदेश पुलिस, सीमा सड़क संगठन (BRO), प्रोजेक्ट योजक, प्रोजेक्ट दीपक और 38 बीआरटीएफ के बेहतर समन्वय और सहयोग से यह पूरा आयोजन बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सिग्नल ऑफिसर-इन-चीफ एवं कर्नल कमांडेंट, सेना मेडल, लेफ्टिनेंट जनरल विवेक डोगरा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सभी एजेंसियों के उत्कृष्ट समन्वय, स्थानीय प्रशासन और सीमा सड़क संगठन के सहयोग ने इस विश्व रिकॉर्ड प्रयास को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय सेना के जवानों के साहस, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। साथ ही यह कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि भी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 45 पदों पर नौकरी का मौका, SBI Life Insurance में 6 अक्टूबर को इंटरव्यू; योग्यता, सैलरी और पूरी जानकारी यहां जानें

धर्मशाला में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का अवसर है। SBI Life Insurance में फाइनेंस एडवाइजर, पार्ट टाइम बिजनेस एसोसिएट और यूनिट मैनेजर के 45 पदों के लिए 6 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे इंटरव्यू होगा। 12वीं पास और ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 3 अक्टूबर को 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, बरवाला फीडर पर होगा मरम्मत कार्य

धर्मशाला के विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के 11 केवी बरवाला फीडर पर रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 3 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सिद्धबाड़ी, फतेहपुर, तपोवन, बरवाला सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Kangra: धर्मशाला में गांधी जयंती पर गूंजा शांति और अहिंसा का संदेश, विनय कुमार बोले- आज भी प्रासंगिक हैं गांधी के विचार

धर्मशाला में गांधी जयंती के अवसर पर कचहरी अड्डा से गांधी वाटिका तक प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी गई। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे के विचार आज भी पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Kangra: फ्रीजिंग के बाद होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों पर पुलिस का कब्जा, थाना प्रभारी डमटाल संभालेंगे प्रबंधन

नूरपुर पुलिस ने एनडीपीएस मामले में फ्रीज की गई करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई आगे बढ़ाई है। होटल ‘क्वालिटी’ और 8 दुकानों का कब्जा एवं प्रबंधन अब थाना प्रभारी डमटाल के अधीन रहेगा। सक्षम प्राधिकारी ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68जी के तहत इसकी अनुमति दी है।