Bilaspur: हिमाचल में चिट्टा सप्लाई का बड़ा खुलासा! बिलासपुर पुलिस ने पंजाब से दबोचा मास्टरमाइंड, अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी के एक अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पंजाब से सप्लाई चेन संचालित करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार 29 जून को पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने गरामोड़ा के पास नाकाबंदी के दौरान मोहित कुमार (34), निवासी भ्यूली, तहसील सदर, जिला मंडी को 14.01 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ के साथ डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि बरामद चिट्टा पंजाब से लाया गया था और इस सप्लाई चेन में मंडी निवासी निशांत शर्मा भी शामिल था।

इसके बाद पुलिस ने मंडी में दबिश देकर निशांत शर्मा (33), निवासी पुरानी मंडी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को इस नेटवर्क की अहम कड़ी का पता चला। जांच में खुलासा हुआ कि पंजाब निवासी जसनप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर इस अंतर्राज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का संचालन कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब में दबिश दी और वीरवार को जसनप्रीत सिंह (21), निवासी जिला एसबीएस नगर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में किन लोगों को और किन क्षेत्रों में चिट्टा सप्लाई करता था। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का जलवा, आदित्य और काव्या ने जीते स्वर्ण पदक

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आदित्य ने 74 किलोग्राम और काव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी...

ग्राम पंचायत सिहुवां में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता, अगले वित्तीय वर्ष के बजट और VB-G RAM-G योजना के तहत पंचवर्षीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।