Kangra: 1 जुलाई को धर्मशाला के इन इलाकों में 9 घंटे बिजली रहेगी बंद, पहले ही जान लें पूरी जानकारी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 30 जून। अगर आप धर्मशाला के जवाहर नगर या उसके आसपास के क्षेत्र में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। धर्मशाला विद्युत उप-मंडल नंबर-1 ने 1 जुलाई को निर्धारित बिजली कटौती की सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार विद्युत उपकरणों के रखरखाव कार्य के चलते कई क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

धर्मशाला विद्युत उप-मंडल नंबर-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि 1 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक एजुकेशन बोर्ड, जवाहर नगर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह शटडाउन विद्युत आपूर्ति उपकरणों के आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए लिया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है तो यह शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर रोटरी क्लब के इंस्टॉलेशन समारोह में छाया द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब का जलवा, अभिनव राणा और आशिता को मिला सम्मान

रोटरी क्लब शाहपुर के रोटरी वर्ष 2026-27 के इंस्टॉलेशन समारोह में द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब ने भाग लिया। समारोह में रोटरेक्टर अभिनव राणा और रोटरेक्टर आशिता को उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए अवार्ड ऑफ एप्रिसिएशन से सम्मानित किया गया।

Kangra: थंबा में द्रोणाचार्य कॉलेज के छात्रों ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

द्रोणाचार्य कॉलेज के रोटरैक्ट क्लब और धौलाधार ईको क्लब ने थंबा (दरगेला) में पौधरोपण अभियान आयोजित किया। विद्यार्थियों, रोटरैक्टर्स और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ अभियान में भाग लिया।

Kangra: 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रैत में देशभक्ति का जोश, द्रोणाचार्य कॉलेज से शाहपुर-राजोल-बनोई तक निकली बाइक रैली

80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले द्रोणाचार्य कॉलेज रैत के रोटरैक्ट क्लब ने बाइक रैली निकाली। रैली द्रोणाचार्य कॉलेज परिसर से शाहपुर और फिर शाहपुर से राजोल-बनोई तक पहुंची। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और रोड सेफ्टी का संदेश दिया।

200 साल पुराने बरगद के पेड़ पर NGT सख्त, चबूतरा बनाने की अनुमति पर हिमाचल सरकार से मांगा जवाब

हिमाचल प्रदेश के संरक्षित वन क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए जा रहे सुरक्षा चबूतरे पर NGT ने सवाल उठाए हैं। प्रधान सचिव (वन) को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर निर्माण की अनुमति और आधार स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।