Kangra: जसूर में STF की बड़ी कार्रवाई! तीन युवकों से 223 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब-हिमाचल कनेक्शन की जांच शुरू

Date:

--Advertisement--

जसूर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ सीआईडी धर्मशाला की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसूर के पास कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 223 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी रेनू शर्मा ने बताया कि एसटीएफ टीम ने जसूर के पास नाकाबंदी के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 223 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह निवासी गांव राजपुर, जिला गुरदासपुर, पंजाब, सुखदीप सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी जिला गुरदासपुर, पंजाब तथा शुभम शर्मा उर्फ शिबू निवासी गुरचाल, तहसील नूरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए यह मामला पुलिस थाना नूरपुर को सौंप दिया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सुधीर शर्मा पर यादविंदर गोमा का बड़ा हमला, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर मांगी माफी; बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए माफी मांगने की मांग की। गोमा ने कांगड़ा में सरकार के विकास कार्यों और आगामी खेल परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

कालाअंब की शराब फैक्टरी पर बड़ी कार्रवाई, परमिट से ज्यादा स्टॉक मिलने पर लगा 1 लाख रुपये का जुर्माना

सिरमौर के कालाअंब स्थित शराब निर्माण इकाई पर परमिट और लोड किए गए स्टॉक में अंतर मिलने के मामले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला 18 जुलाई 2025 का है।

Kangra: शराब के नशे में जहरीला पदार्थ निगलने के बाद 27 वर्षीय युवक की मौत, टांडा अस्पताल में चल रहा था इलाज

नगरोटा बगवां थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक ने 8 अगस्त को शराब के नशे में गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया था।

शादी का वादा कर 15 साल तक यौन शोषण का आरोप, मंडी में महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

मंडी जिले के सरकाघाट में एक महिला ने मसेरन क्षेत्र के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर 15 वर्षों तक कथित यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।