Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी! HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती के बैग से 1 किलो से ज्यादा चरस बरामद

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस जिला नूरपुर की CIA-I टीम ने जसूर के बौड चौक के पास एक एचआरटीसी बस में सवार 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जून 2026 को CIA नूरपुर की टीम गनोह, जसूर और नूरपुर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्त और मादक पदार्थों की चेकिंग के लिए तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि पालमपुर की रहने वाली एक युवती एचआरटीसी बस संख्या HP 38 C 9974 में भारी मात्रा में चरस लेकर आ रही है।

Advertisement

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बौड चौक, जसूर के पास नाका लगाया और संदिग्ध एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में सवार कुमारी गुनगुन (19 वर्ष), पुत्री शशि कुमार, निवासी गांव खिल्डू, डाकघर बिंद्राबन, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के बैग की जांच की गई। जांच के दौरान बैग से 1 किलोग्राम 6 ग्राम चरस (सकल वजन) बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए बरामद चरस को कब्जे में ले लिया और सैंपल सील कर दिए। इसके बाद आरोपी युवती के खिलाफ थाना नूरपुर में NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस पूरे ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।