Sirmaur: मेडिकल काॅलेज नाहन में पेट स्कैन मशीन की कमी से कैंसर मरीज हो रहे परेशान

Date:

--Advertisement--

नाहन: नाहन मेडिकल काॅलेज खुलने के करीब 8 साल बाद भी यहां मरीजों को ज़रूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। कैंसर जैसे जटिल रोगों के इलाज के लिए आज भी मरीजों को पड़ोसी राज्यों या निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं, क्योंकि यहां पेट (पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्रॉफी) स्कैन मशीन की सुविधा नहीं है।

मरीजों को चंडीगढ़ या निजी अस्पतालों में पेट स्कैन कराने जाना पड़ता है, जहां निजी अस्पतालों में इसकी लागत ₹15,000 से ₹25,000 तक होती है। वहीं, सरकारी अस्पतालों में यह लागत ₹8,000 से ₹12,000 के बीच होती है। इसके अलावा, मरीजों को यात्रा का खर्च भी उठाना पड़ता है, जिससे यह प्रक्रिया आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाती है।

कैंसर विभाग में हर महीने लगभग 80 ओपीडी केस आते हैं, जिनमें से कई मरीजों को पेट स्कैन की आवश्यकता होती है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉ. अमिताभ जैन ने कहा कि उच्च अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया है।

क्या है पेट स्कैन?
पेट स्कैन एक विशेष रेडियोलॉजी प्रक्रिया है जो प्रारंभिक अवस्था में ही बीमारी का पता लगाने में मदद करती है। यह तकनीक शरीर के छोटे से छोटे कैंसर को भी पहचान सकती है। इसमें मरीज को एक विशेष ग्लूकोज और रेडियो आइसोटोप का इंजेक्शन दिया जाता है, जो केवल कैंसर कोशिकाओं तक पहुंचता है। यह कोशिकाएं पॉजिट्रॉन छोड़ती हैं, जिन्हें रेडियो आइसोटोप पकड़ता है और कैंसर वाली कोशिकाओं की साफ तस्वीर सामने आती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।