Hamirpur: सुजानपुर में 16 वर्षीय छात्र का फंदे से लटका शव मिलने से हड़कंप, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप के बाद स्कूल में बवाल

Date:

--Advertisement--

थाना सुजानपुर के तहत पटलांदर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 16 वर्षीय छात्र का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक छात्र DAV आलमपुर में 11वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब सुबह उसके माता-पिता ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार छात्र सोमवार रात अपने माता-पिता के साथ कमरे में पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार सुबह यह दुखद घटना सामने आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों के अनुसार नोट में छात्र ने स्कूल के कुछ अध्यापकों द्वारा डंडों से मारपीट किए जाने का उल्लेख किया है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुसाइड नोट की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की विस्तृत जांच की जा रही है।

घटना के बाद मंगलवार को परिजनों, ग्रामीणों और स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग स्कूल परिसर पहुंचे और प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।