Solan: 50 फीट नीचे गिरी कार, फिर पेड़ से टकराई; सोलन में भीषण हादसे में युवक-युवती की चमत्कारिक बची जान

Date:

--Advertisement--

सोलन, 24 जून। सोलन शहर में मंगलवार को एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। शहर की सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल से टकराने के बाद करीब 50 से 60 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान कार हवा में उछलते हुए दूसरी ओर एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज गति से चल रही थी। बताया जा रहा है कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार पहले पुल से टकराई और फिर गहरी ढलान की ओर जा गिरी। हादसे के समय जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

Advertisement

गनीमत यह रही कि इतने भीषण हादसे के बावजूद कार में सवार युवक और युवती की जान बच गई। दोनों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त वाहन से दोनों घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. राकेश पवार ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने बताया कि सब्जी मंडी के समीप हुए इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि घायल युवक और युवती की हालत फिलहाल स्थिर है और मामले की जांच जारी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सब्जी मंडी के पास तेज रफ्तार वाहन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, तेज रफ्तार वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जाएं और सड़क किनारे मजबूत पैराफिट व स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।