Kangra: शाहपुर में जनता से मिले विधायक केवल सिंह पठानिया, कई समस्याओं का मौके पर समाधान, जानें क्या दिए निर्देश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 22 जून 2026। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को रैत में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न शिकायतों और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर पहुंचे।

कार्यक्रम में उपमुख्य सचेतक ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया। जिन मामलों का तुरंत निपटारा नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता की सुविधाओं के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य लोगों तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान होना चाहिए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने यह भी कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, ओएसडी आयुष विभाग डॉ. सुनीत पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में ABVP का 7वें दिन भी प्रदर्शन, फीस बढ़ोतरी और ICAR सीटें बहाल करने की मांग

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में ABVP का फीस बढ़ोतरी और ICAR सीटों में कमी के विरोध में सातवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। छात्र संगठन ने फीस वापस लेने, ICAR सीटें बहाल करने, स्थायी कुलपति नियुक्त करने और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई।

हिमाचल में रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई दिशा! पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज लाइन का सर्वे शुरू, कांगड़ा की तस्वीर बदलने की तैयारी

पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज रेलवे लाइन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 200 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में DPR और Final Location Survey के लिए फील्डवर्क शुरू हो गया है। सर्वे में पर्यटन, यात्री और माल ढुलाई की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है।

हिमाचल में 300 से ज्यादा क्लीनिक जांच के घेरे में, युवाओं को पर्ची पर नशे की दवाएं देने का चौंकाने वाला खुलासा

हिमाचल प्रदेश में 300 से अधिक निजी क्लीनिकों, अनधिकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच के दौरान नशीली और नियंत्रित दवाओं के संभावित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में सबसे अधिक मामले मिले हैं।

सोलन में मशरूम किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 8 दिन में तैयार होगी ढिंगरी की फसल; नई तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन और मुनाफा

सोलन स्थित मशरूम अनुसंधान एवं निदेशालय ने ढिंगरी मशरूम की पिंक प्रजाति का हाईब्रिड बीज तैयार किया है। नई तकनीक से फसल महज आठ दिन में तैयार होने का दावा है। इससे किसानों को कम समय में अधिक उत्पादन और एक महीने में दो से तीन क्रॉप लेने का अवसर मिल सकता है।