Mandi: मंडी में बड़ा हादसा टला: सड़क से पलटी HRTC बस, खाई में गिरने से पहले किनारे पर अटकी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सरकाघाट क्षेत्र में एक एचआरटीसी बस अचानक सड़क से पलट गई और सड़क के नीचे किनारे पर जाकर फंस गई। राहत की बात यह रही कि बस गहरी खाई में नहीं गिरी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सरकाघाट क्षेत्र के भटेड़ा चौकी के समीप सुबह करीब 10 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की बस थाना चौकी से सरकाघाट की ओर आ रही थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई और नीचे की ओर लुढ़कने लगी, लेकिन सड़क के ठीक नीचे किनारे पर ही अटक गई।

Advertisement

हादसे के समय बस में चालक और परिचालक के अलावा केवल एक यात्री सवार था। दुर्घटना में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि बस कुछ और नीचे चली जाती तो यह गहरी खाई में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बस के किनारे पर फंस जाने से चालक, परिचालक और यात्री की जान बच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच शुरू कर दी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर ITI के दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 90% से ज्यादा उपस्थिति वालों को मिला पुरस्कार

राजकीय ITI शाहपुर में 21 नवंबर 2026 को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों और कौशल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।

Kangra: धर्मशाला में घर से 200 मीटर दूर मिली 27 वर्षीय युवती की जली हुई लाश, शादी की तैयारियों के बीच हुई दर्दनाक घटना;...

धर्मशाला के चीलगाड़ी में 27 वर्षीय शबनम का जला हुआ शव घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। युवती शनिवार सुबह घर से निकली थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुआ मेडिटेशन रूम, विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति का नया ठिकाना

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति के लिए मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीके महेश डोगरा ने ब्रेन साइंस, माइंड अवेकनिंग और ध्यान के महत्व पर जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में NSS शिविर का छठा दिन खास, 43 स्वयंसेवियों ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा; प्रोफेसर ने दिया सफलता का मंत्र

शाहपुर स्कूल में NSS शिविर के छठे दिन 43 स्वयंसेवियों ने नागरिक अस्पताल का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल की। प्रोफेसर श्वेता कोहली ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।