Kangra: देहरा पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, लगड़ू में 300 छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Date:

--Advertisement--

देहरा, 20 जून। पुलिस जिला देहरा के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे “नशा मुक्त हिमाचल अभियान” के तहत पुलिस चौकी लगड़ू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लगड़ू में नशा विरोधी जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस अभियान में विद्यालय के लगभग 250 से 300 विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में नशा विरोधी बैनर और तख्तियां लेकर लगड़ू बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

Advertisement

रैली के माध्यम से लोगों को बताया गया कि मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।

इस अवसर पर देहरा पुलिस ने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की अवैध खेती, भंडारण, तस्करी या बिक्री की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस चौकी या डायल-112 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुलिस जिला देहरा नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रहा है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।