Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में नशे का मामला, MBBS छात्रा के कमरे से मिलीं 16 शराब की बोतलें

Date:

--Advertisement--

डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एमबीबीएस तृतीय वर्ष की एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के कमरे से शराब की करीब 16 बोतलें बरामद की गई हैं। जांच के दौरान छात्रा नशे की हालत में अचेत अवस्था में भी पाई गई, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि उन्हें काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि गर्ल्स हॉस्टल में कुछ छात्राएं नशे का सेवन कर रही हैं। इन शिकायतों के आधार पर जब हॉस्टल में औचक निरीक्षण किया गया तो एमबीबीएस तृतीय वर्ष की एक छात्रा नशे की हालत में बेसुध मिली। तलाशी के दौरान उसके कमरे से करीब 16 शराब की बोतलें बरामद हुईं।

Advertisement

इस गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने संबंधित प्रशिक्षु डॉक्टर को एक महीने के लिए कॉलेज से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही उस पर 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

डॉ. मिलाप शर्मा ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में किसी भी प्रकार का नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यदि कोई छात्र या छात्रा नशे में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। अन्य विद्यार्थियों को सबक देने के उद्देश्य से इस कार्रवाई की जानकारी कॉलेज के सभी आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप्स में भी साझा की गई है।

गौरतलब है कि टांडा मेडिकल कॉलेज में नशे के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले 5 जून को भी कॉलेज प्रशासन ने औचक निरीक्षण के दौरान बॉयज हॉस्टल में चार प्रशिक्षु डॉक्टरों को नशे की हालत में पकड़ा था। उस समय भी चारों छात्रों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था और उन्हें एक महीने के लिए निष्कासित किया गया था।

प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि नशे से जुड़े मामलों में की जा रही कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC), विश्वविद्यालय और संस्थान के निर्धारित नियमों के तहत की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।