Kangra: बसनूर में पेयजल स्रोत के पास गंदगी का अंबार, हजारों लोगों की सेहत पर मंडराया खतरा

Date:

--Advertisement--

बसनूर (कांगड़ा), 20 जून। कांगड़ा जिले की बसनूर पंचायत में लहेश्वरी माता मंदिर के समीप स्थित आईपीएच (जल शक्ति विभाग) के पेयजल स्रोत के आसपास फैली गंदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यह जल स्रोत बसनूर, नौशहरा और रैत क्षेत्र के हजारों लोगों को पेयजल उपलब्ध कराता है, लेकिन इसके आसपास जमा कचरा और खुले में पड़ी पानी की पाइपें अब लोगों के लिए चिंता का कारण बन गई हैं।

स्थानीय निवासी सुशील कुमार धीमान, कविंदर भारद्वाज, अरविंद कुमार और सुशील कुमार ने बताया कि जल स्रोत के आसपास भारी मात्रा में कचरा जमा है, जिससे पेयजल के दूषित होने की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई पाइप भी खुले में पड़ी हुई हैं, जिससे स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आईपीएच विभाग के फिटर पवन कुमार को भी अवगत करा दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग और प्रशासन से मांग की है कि पेयजल स्रोत के आसपास जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाया जाए और पानी की पाइपों को सुरक्षित किया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि वे पेयजल स्रोत के आसपास कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उनका कहना है कि स्वच्छ जल स्रोतों की सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।