Kangra: लंज कॉलेज में विज्ञान संकाय पर बड़ा फैसला, बंद नहीं होंगी कक्षाएं: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

20 जून, लंज। चंगर क्षेत्र के लंज महाविद्यालय में आयोजित नए सवेरा कार्यक्रम में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं बंद नहीं होंगी और इसके लिए आवश्यक अनुमति पत्र कॉलेज को प्राप्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि लंज महाविद्यालय क्षेत्र के गांवों के बच्चों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। पहले नई शिक्षा नीति के तहत तय मानकों के कारण विज्ञान संकाय को लेकर स्थिति अनिश्चित थी, लेकिन अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद यह संकाय जारी रहेगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी लंज अध्यक्ष सुमन मेहरा, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य, प्रधान, उप-प्रधान, वार्ड सदस्य, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

उपमुख्य सचेतक ने बताया कि इस मुद्दे को प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया था, जिसके बाद विज्ञान संकाय को जारी रखने का निर्णय लिया गया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

Advertisement

उन्होंने अभिभावकों और स्थानीय लोगों से अपील की कि कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करें। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि लंज स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थी शुभम ठाकुर को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी और शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही शुभम के पिता को भी सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें बेहतर सुविधाएं और अवसर देने की जरूरत है। इसी दिशा में कॉलेज में आधुनिक जिम और डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ छात्रों को मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी का लाभ बाहरी विद्यार्थी भी उठा रहे हैं और इसका सकारात्मक असर छात्रों के प्रदर्शन पर दिखाई दे रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की बेटियों का साइंस कांग्रेस में जलवा, वंशिका ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में जीता पहला स्थान; अर्शिया और रितिका ने भी...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के विद्यार्थियों ने उपमंडल स्तर की चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अर्शिया और रितिका ने क्विज प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Kangra: देहरा में 21 अक्तूबर तक बंद रहेगी बासा सड़क, स्तरोन्नयन कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक; इस मार्ग से करें सफर

देहरा में बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक स्तरोन्नयन कार्य के चलते बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब के छात्रों का स्वच्छता अभियान, 40 किलो से ज्यादा कचरा जुटाया; नगर पालिका को...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के इंटरैक्ट क्लब और छात्रों ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत शाहपुर ग्राउंड और मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। छात्रों ने 40 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर नगर पालिका की कचरा प्रबंधन टीम को सौंपा।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद; देहरा का 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने गगल थाना क्षेत्र के राजोल के समीप गज खड्ड पुल पर Baleno कार से 7.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने देहरा निवासी 35 वर्षीय लकी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।