Kangra: अब सस्ते में करें हिमाचल घूमने की प्लानिंग! एचपीटीडीसी ने लॉन्च किए नए कार्ड, होटलों में मिलेगा 50% तक डिस्काउंट

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 20 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात दी है। निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने शुक्रवार को धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस में एचपीटीडीसी की नई सदस्यता योजना के तहत प्लैटिनम, गोल्डन और सिल्वर कार्ड लॉन्च किए। इसके साथ ही हिमाचल पर्यटन विकास निगम की नई वेबसाइट https://hptdc.hp.gov.in का भी शुभारंभ किया गया। इस नई पहल का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

आर.एस. बाली ने बताया कि इन कार्डों के माध्यम से पर्यटकों को एचपीटीडीसी के होटलों, रेस्तरां और अन्य पर्यटन सेवाओं में विशेष छूट और सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह योजना नियमित पर्यटकों, परिवारों, कॉर्पोरेट संस्थानों और पर्यटन प्रेमियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।

Advertisement

उन्होंने जानकारी दी कि प्लैटिनम कार्ड के लिए 99 हजार रुपये, गोल्डन कार्ड के लिए 75 हजार रुपये और सिल्वर कार्ड के लिए 50 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्लैटिनम कार्ड तीन वर्ष, गोल्डन कार्ड दो वर्ष और सिल्वर कार्ड एक वर्ष के लिए वैध रहेगा। कार्डधारकों को हिमाचल टूरिज्म के होटलों और रेस्तरां में कमरे के किराये पर 50 प्रतिशत, भोजन सामग्री पर 20 प्रतिशत तथा हार्ड और सॉफ्ट ड्रिंक्स पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। एक कार्डधारक एक समय में दो कमरे बुक करवा सकेगा।

आर.एस. बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का एक अहम आधार है और नई योजनाओं के जरिए अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एचपीटीडीसी के होटलों और संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड भी किया जा रहा है।

उन्होंने प्रदेश और देशभर के पर्यटकों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम भविष्य में भी पर्यटकों की सुविधा और संतुष्टि के लिए नई पहल करता रहेगा।

इस अवसर पर निगम के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार, महाप्रबंधक अनिल तनेजा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में OBC संघर्ष समिति की बाइक रैली ने बढ़ाया जोश, मटौर पहुंचते ही विधायक पवन काजल ने किया स्वागत; जानें क्यों निकली रैली

ओबीसी समुदाय की मांगों और मुद्दों को लेकर निकाली गई ओबीसी संघर्ष समिति की बाइक रैली रविवार को मटौर पहुंची। विधायक पवन काजल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था कराई।

धर्मशाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक जमा करें लंबित बिल; नहीं तो बिना सूचना कट सकता है कनेक्शन

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।

Kangra: शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का जोश, कबड्डी में डडामन और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर बनी विजेता

शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कबड्डी में डडामन टीम और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सम्मान राशि और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Kangra: कलियाड़ा में अंडर-मेयर गेम्स का समापन, फाइनल मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी; रैत जोन खाली हाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में चार दिनों से चल रही लड़कों और लड़कियों की अंडर-मेयर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और शतरंज के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की।