Kangra: 22 जून को धर्मशाला के इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें प्रभावित क्षेत्रों की पूरी सूची

Date:

--Advertisement--

22 जून को योल फीडर से जुड़े कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, पहले ही निपटा लें जरूरी काम

धर्मशाला, 20 जून। धर्मशाला और आसपास के कई क्षेत्रों में 22 जून को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव और जरूरी मरम्मत कार्य के चलते 11 केवी योल फीडर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

जानकारी के अनुसार 22 जून को सुबह 9:30 बजे से लेकर कार्य पूरा होने तक गांव सिद्धबाड़ी, गायतो, मोनेस्टरी, योल बाजार, बन्नी बनोरडू, चतेहड़, स्लेट गोदाम, थेरु, खलुई बारग, नरवाना, जलोह, तंगरोटी, रक्कड़, उथड़ाग्रां सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।

Advertisement

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मौसम खराब रहता है या कोई अन्य आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होती है, तो मरम्मत कार्य को स्थगित किया जा सकता है या आंशिक रूप से पूरा किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।