Kangra: उप-परियोजना ट्राइम्बल ओला में महिलाओं को मिला सेहत का मंत्र, चौलाई की मठरी और बेसन चीला बना आकर्षण का केंद्र

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 20 जून 2026। उप-परियोजना ट्राइम्बल ओला में शुक्रवार को महिलाओं और किसानों के लिए पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार के महत्व, कुपोषण की रोकथाम तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार करने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में कृषि प्रसार अधिकारी अभिषेक, अखिल पठानिया और साहिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पोषण विशेषज्ञ डॉ. अर्चना सूद ने प्रतिभागियों को संतुलित आहार, पोषण सुरक्षा और स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्यवर्धक भोजन तैयार करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान चौलाई की मठरी और बेसन का चीला तैयार किया गया तथा प्रतिभागियों को इनके पोषण संबंधी लाभों के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि चौलाई और बेसन प्रोटीन, फाइबर, आयरन सहित कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं। प्रतिभागियों ने इन व्यंजनों की सराहना की और इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करने की इच्छा जताई।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने अपने परिवार और समुदाय में संतुलित एवं पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक खाद्य पदार्थों के उपयोग को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, सशक्त और पोषण-संपन्न समाज के निर्माण के संदेश के साथ किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक जमा करें लंबित बिल; नहीं तो बिना सूचना कट सकता है कनेक्शन

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।

Kangra: शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का जोश, कबड्डी में डडामन और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर बनी विजेता

शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कबड्डी में डडामन टीम और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सम्मान राशि और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Kangra: कलियाड़ा में अंडर-मेयर गेम्स का समापन, फाइनल मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी; रैत जोन खाली हाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में चार दिनों से चल रही लड़कों और लड़कियों की अंडर-मेयर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और शतरंज के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की।

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।