Kangra: रैत स्कूल में नई SMC का गठन, सर्वसम्मति से अश्वनी कुमार बने प्रधान

Date:

--Advertisement--

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की जनरल हाउस बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने की। इस दौरान 200 से अधिक अभिभावकों ने उपस्थित होकर विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए।

बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को और बेहतर बनाने, विद्यार्थियों को उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देने तथा आगामी शैक्षणिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही नई विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन की प्रक्रिया भी संपन्न करवाई गई।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों की सहमति से अश्वनी कुमार को विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रधान तथा अंजू देवी को उप-प्रधान चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित अभिभावकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

इस अवसर पर प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के निर्माण में विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक योगदान देगी और विद्यालय परिवार के साथ मिलकर कार्य करेगी।

प्रधानाचार्य ने सभी अभिभावकों का बैठक में सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 1200 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन; 23 सितंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू

हिमाचल में बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में सर्विस स्टूवर्ड और किचन हेल्पर के 1200 पदों पर भर्ती होगी। 23 से 25 सितंबर तक नगरोटा बगवां, कांगड़ा और देहरा में सुबह 11 बजे से इंटरव्यू होंगे।

कांगड़ा में OBC संघर्ष समिति की बाइक रैली ने बढ़ाया जोश, मटौर पहुंचते ही विधायक पवन काजल ने किया स्वागत; जानें क्यों निकली रैली

ओबीसी समुदाय की मांगों और मुद्दों को लेकर निकाली गई ओबीसी संघर्ष समिति की बाइक रैली रविवार को मटौर पहुंची। विधायक पवन काजल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था कराई।

धर्मशाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक जमा करें लंबित बिल; नहीं तो बिना सूचना कट सकता है कनेक्शन

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।

Kangra: शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का जोश, कबड्डी में डडामन और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर बनी विजेता

शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कबड्डी में डडामन टीम और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सम्मान राशि और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।