Kangra: 20 जून को धर्मशाला क्षेत्र के इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल! रखरखाव कार्य के चलते जारी हुआ बड़ा अपडेट

धर्मशाला क्षेत्र के कई इलाकों में 20 जून को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव और आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 11 केवी बरवाला फीडर से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली बंद रहेगी।

Advertisement

विभाग के अनुसार 20 जून को सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक फतेहपुर, सिद्धपुर, तपोवन, बागणी, झिओल, बरवाला, आधुनिक स्कूल छैंटी तथा बरेह क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित कार्य के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें और अपने कार्य पहले से व्यवस्थित कर लें।

Also Read: Kangra: 19 जून को शाहपुर में रहेगा बड़ा बिजली शटडाउन, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति प्रभावित

सहायक अभियंता ने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है या कोई अन्य आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होती है, तो रखरखाव कार्य को स्थगित किया जा सकता है अथवा आंशिक रूप से किया जाएगा। ऐसे में बिजली आपूर्ति संबंधी कार्यक्रम में बदलाव संभव है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!