हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। CIA कांगड़ा की टीम ने घट्टा टोल प्लाजा के पास एक कार की तलाशी के दौरान 422 स्पैसमोविल-प्लस कैप्सूल बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को CIA कांगड़ा की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर घट्टा टोल प्लाजा के समीप टोयोटा इटियोस कार नंबर HP 40C-8919 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 422 स्पैसमोविल-प्लस कैप्सूल बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष राणा (38), निवासी रजोल, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा; पवन धीमान (32), निवासी हटली गुदवाना, तहसील सिहुंता, जिला चंबा; और ओम प्रकाश (46), निवासी सराह, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस थाना कांगड़ा में 5 नवंबर 2026 को FIR नंबर 215/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 22, 29 और 61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की आगामी जांच ASI जगपाल सिंह को सौंपी गई है। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


