Kullu: हिमाचल घूमने आया परिवार हुआ हादसे का शिकार, खाई में गिरी कार; मां और 11 महीने के मासूम की मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में घूमने आया एक परिवार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। जिला लाहौल-स्पीति के ग्राम्फू के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों, मां और उसके 11 महीने के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सियाराम एन्क्लेव के निवासी दीपक कुमार सिंह अपनी कार (MH 14LP-9048) से हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे। ग्राम्फू के पास उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे पार्क की थी। उस समय कार के भीतर तीन लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक वाहन पीछे की ओर लुढ़क गया और गहरी खाई में जा गिरा।

Advertisement

हादसे में दीपक कुमार सिंह की 26 वर्षीय पत्नी तनु कुमारी और उनके 11 महीने के बेटे दक्ष कुमार सिंह को गंभीर चोटें आईं। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार तीसरी महिला, 52 वर्षीय सविता देवी पत्नी मनोज सिंह, निवासी ग्राम भीखनपुरा, जिला वैशाली (बिहार), गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज सिविल अस्पताल मनाली में जारी है।

इस दुखद घटना की पुष्टि लाहौल-स्पीति की पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ी अचानक खाई में कैसे गिर गई। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा पीड़ितों के लिए आगे आई शाहपुर नगर पंचायत! राहत सामग्री लेकर पहुंची टीम, जरूरतमंद परिवारों को मिली बड़ी मदद

बोह आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शाहपुर नगर पंचायत राहत सामग्री लेकर पहुंची। दानदाताओं और नगरवासियों के सहयोग से जुटाई गई आवश्यक वस्तुएं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई गईं।

Kangra: प्रधानमंत्री के नशा मुक्त अभियान में चमका शाहपुर कॉलेज! हिमाचल के सिर्फ 4 कॉलेजों में मिली जगह, छात्रों ने लिया बड़ा संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। हिमाचल के केवल चार चयनित कॉलेजों में शामिल शाहपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Kangra: व्हीलचेयर लेकर गरीब परिवार के घर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, मां का मुफ्त इलाज करवाया, अब बेटे के उपचार का भी उठाया...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया व्हीलचेयर लेकर एक जरूरतमंद परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने पहले मां का करीब 1.5 लाख रुपये की लागत वाला पेसमेकर मुफ्त लगवाया और अब तीन वर्षों से बिस्तर पर पड़े बेटे के इलाज का भी जिम्मा उठाने का भरोसा दिया।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी की धूम! जानिए किसने जीता मिस्टर और मिस फ्रेशर्स का खिताब

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के बीबीए विभाग की फ्रेशर्स पार्टी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुई। अभिनव भारद्वाज ने मिस्टर फ्रेशर्स और जाह्नवी ने मिस फ्रेशर्स का खिताब अपने नाम किया।