Kangra: शाहपुर में फिर बढ़ी LPG गैस की परेशानी! रूट चार्ट में नाम होने के बावजूद नहीं पहुंचा गैस आपूर्ति वाहन, उपभोक्ताओं में नाराज़गी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर क्षेत्र में LPG गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 17 जून 2026 को H.P.S.C.S.C. Ltd. Indane Gas Agency, Shahpur (110271) के रूट चार्ट के अनुसार पट्टी, दुर्गेला, बसनूर और लंजोट क्षेत्रों में गैस आपूर्ति निर्धारित थी। हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद गैस आपूर्ति वाहन उनके क्षेत्रों में नहीं पहुंचा, जिससे कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पूरे दिन गैस आपूर्ति का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक भी गैस नहीं पहुंची। लोगों का कहना है कि यदि किसी कारणवश आपूर्ति में बदलाव किया जाता है या देरी होती है, तो इसकी जानकारी समय रहते उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जानी चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement

स्थानीय उपभोक्ताओं का पक्ष

स्थानीय उपभोक्ता योगेश शर्मा, सुमित भारद्वाज, विकास सहित अन्य लोगों ने बताया कि रूट चार्ट के अनुसार उनके क्षेत्र में आज गैस मिलनी थी, लेकिन गैस आपूर्ति वाहन नहीं आया। उनका कहना है कि पिछले कुछ समय से गैस आपूर्ति को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है और संबंधित एजेंसी को इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए।

Also Read: Kangra: शाहपुर के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! इंडेन गैस एजेंसी ने जारी किया जून का रूट चार्ट, जानें आपके गांव में कब पहुंचेगा सिलेंडर

यदि आपके क्षेत्र में भी निर्धारित तिथि पर LPG गैस नहीं पहुंची है, तो अपने गांव या क्षेत्र का नाम साझा कर सकते हैं। इससे संबंधित विभाग और गैस एजेंसी तक उपभोक्ताओं की वास्तविक स्थिति और प्रतिक्रिया पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: हिमाचल के दो जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक रहेंगे बंद; जानें वजह

हिमाचल के ऊना और मंडी जिलों में 17 सितंबर को छुट्टी रहेगी। ऊना में एंटी चिट्टा वॉकथॉन के बाद स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि मंडी में सायर पर्व के चलते स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Kangra: कांगड़ा में कबाड़ की दुकान से निकला चरस का खेल, 196.02 ग्राम बरामद; दो दुकानदार गिरफ्तार

कांगड़ा के बीरता में HPSEB पावर हाउस के पास कबाड़ की दुकान पर CIA टीम ने छापेमारी कर 196.02 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया है।

Kangra: जंदराह और खर्ट पंचायत में 16 करोड़ के विकास कार्य, आरएस बाली ने गिनाईं उपलब्धियां; स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास

नगरोटा की जंदराह और खर्ट पंचायत में करीब 16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का विवरण आर.एस. बाली ने दिया। जंदराह में 35 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण होगा, जिसका शिलान्यास ग्रामीणों के साथ किया गया।

Kangra: 100 साल पुरानी पुलिस चौकी को मिला थाने का दर्जा, कोटला में अब 25 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

कांगड़ा के कोटला में वर्ष 1926 में स्थापित पुलिस चौकी को अब पूर्ण पुलिस थाने का दर्जा मिल गया है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने नए थाने का उद्घाटन किया। यहां SHO सहित 25 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।