Kangra: शाहपुर के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! इंडेन गैस एजेंसी ने जारी किया जून का रूट चार्ट, जानें आपके गांव में कब पहुंचेगा सिलेंडर

Date:

--Advertisement--

शाहपुर क्षेत्र के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। H.P.S.C.S.C. Ltd. इंडेन गैस एजेंसी, शाहपुर ने जून 2026 के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण का रूट चार्ट जारी कर दिया है। एजेंसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 6 जून से 17 जून तक विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में घर-घर गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी।

जारी शेड्यूल के अनुसार 6 जून को धारचंब, खातल, डोडल, थेहर और तलयाल क्षेत्रों में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे। 8 जून को बस्सा, खरिड़ी, ताल और दरिणी में सप्लाई होगी। 9 जून को दरिणी, रिरकुमार, सल्ली और कनोल क्षेत्रों में सिलेंडर पहुंचाए जाएंगे। 10 जून को बोह, रूलेहड़, भालेड और पुहाड़ा में वितरण किया जाएगा।

Advertisement

इसी प्रकार 11 जून को रैत, चंबी, टुंडू और थारू, जबकि 12 जून को बटेच, ललेटा, धनोटू, रक्कड़ भाग और धोधंब क्षेत्रों में गैस सिलेंडर वितरित किए जाएंगे। 13 जून को धोधंब, कूथर, चरड़ी और दड़ियाला में सप्लाई की जाएगी। 15 जून को भनाला, गोर्डा, पक्का टियाला, घेहड़ और कमलाहड़ी क्षेत्रों में गैस वितरण होगा। 16 जून को रेहलू, थंबा और बोडूसरना तथा 17 जून को पट्टी, दुर्गेला, बसनूर और लंजोत क्षेत्रों में सिलेंडर पहुंचाए जाएंगे।

एजेंसी इंचार्ज ने बताया कि रूट में आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है। यह प्लांट से गैस वाहन की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति पर निर्भर करेगा। यदि किसी दिन का रूट निर्धारित समय से पहले पूरा हो जाता है तो अगले दिन का रूट उसी दिन शुरू किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि वितरण कार्य सॉफ्टवेयर के सुचारू संचालन पर निर्भर रहेगा।

उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने क्षेत्र की निर्धारित तिथि पर घर पर उपलब्ध रहें ताकि गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो। रूट में किसी भी बदलाव या अन्य जानकारी के लिए उपभोक्ता शाहपुर इंडेन गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू की दिशा बैठक में कंगना रणौत का बड़ा फोकस, अब योजनाओं का सिर्फ बजट नहीं दिखेगा; अधिकारियों को जमीनी असर बताने के निर्देश

कुल्लू की दिशा बैठक में सांसद कंगना रणौत ने विकास योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बजट के साथ उनके वास्तविक असर और लाभार्थियों की संख्या की जानकारी देने को कहा।

Kangra: कांगड़ा में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम? 11 जगहों पर ITMS, NH के खतरनाक जंक्शनों पर होगा बड़ा बदलाव; सांसद ने दिए ये...

कांगड़ा में सड़क हादसों को रोकने के लिए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों के सख्त पालन और जनजागरूकता पर जोर दिया। जिले में 11 स्थानों पर ITMS लगाए गए हैं और NH के दुर्घटना संभावित जंक्शनों को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए।

हिमाचल के जंगलों से गांवों की कमाई तक, जायका प्रोजेक्ट ने बदली तस्वीर! 920 महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला सहारा, हरित आवरण 30%...

हिमाचल में जायका प्रोजेक्ट के तहत सात जिलों के 920 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा गया है। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि वन संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका और आर्थिक सशक्तिकरण पर काम किया जा रहा है।

Kangra: इंदौरा BJP में फिर तेज हुई संगठन को मजबूत करने की कवायद, डमटाल मंडल की बैठक में पहुंचीं पूर्व विधायक रीता धीमान; बूथ...

इंदौरा के डमटाल मंडल की मासिक बैठक स्टार लाइट होटल में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक रीता धीमान और जिला प्रभारी सुरेश चंदेल मौजूद रहे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर चर्चा हुई।