Kangra: केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, शाहपुर वॉर मेमोरियल का निर्माण जल्द होगा पूरा

Date:

--Advertisement--

शाहपुर में निर्माणाधीन वॉर मेमोरियल को लेकर प्रगति तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शाहपुर में आयोजित एक बैठक में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर सैनिक लीग के सदस्यों के साथ वॉर मेमोरियल के निर्माण कार्य और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का उद्देश्य परियोजना की प्रगति की समीक्षा करना और निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक कदम तय करना था।

बैठक के दौरान केवल सिंह पठानिया ने बताया कि करीब 40 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा शाहपुर वॉर मेमोरियल तेजी से निर्माणाधीन है और संबंधित विभाग को इसे शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह स्मारक देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के सम्मान का प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, साहस और समर्पण की प्रेरणा देगा।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने भी वॉर मेमोरियल से जुड़े अपने सुझाव और विचार साझा किए। विधायक ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि व्यवहारिक और आवश्यक सुझावों को यथासंभव परियोजना में शामिल किया जाएगा, ताकि यह स्मारक क्षेत्र के लिए गौरव का केंद्र बन सके।

बैठक में सेवानिवृत्त कर्नल जय चंद टपवाल, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल, बलदेव, अमर सिंह, रत्न सिंह, जन्मेज, सुरेन्द्र पटियाल, अश्वनी धीमान, लोकेश नाग तथा उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय सहित कई पूर्व सैनिक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप, श्रद्धालुओं की आस्था की घंटियां ले उड़े चोर; पहले भी हो चुकी है...

हरनेरा के धौलपुर माता मंदिर में घंटियां चोरी होने से श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में रोष है। मंदिर कमेटी के अनुसार, कुछ वर्ष पहले भी यहां से नकदी चोरी हुई थी। आसपास के अन्य मंदिरों से भी घंटियां चोरी होने की सूचना है।

मंडी की 10 में 10 सीटों पर BJP की जीत का दावा, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला; हिमकेयर से लेकर कांग्रेस...

नाचन में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने और मंडी की सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया।

बेटे की शादी का भरोसा, 1.35 लाख रुपये लिए और रिश्ता भी नहीं करवाया; हमीरपुर में FIR दर्ज

हमीरपुर के बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद ने बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। रिश्ता तय नहीं होने और रकम वापस न मिलने पर सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, ऊना का युवक पकड़ा; फोन पर सप्लाई में मदद का आरोप

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने ऊना निवासी 20 वर्षीय प्रिन्स ठाकुर को सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह फोन के जरिए मुख्य आरोपी के संपर्क में था और नशे की खरीद व व्यवस्था में मदद करता था।