Kangra: 15 जून को हिमाचल में मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा बड़ा आपदा अभ्यास

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और विभिन्न विभागों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करने के लिए 15 जून 2026 (सोमवार) को राज्यभर में मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। जिला कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा के विभिन्न उपमंडलों में यह अभ्यास सुबह 9:30 बजे से रात 9:30 बजे तक चलेगा। इस दौरान प्रशासन, विभिन्न सरकारी विभागों और आपदा प्रबंधन से जुड़ी एजेंसियों के बीच समन्वय और त्वरित कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।

उपायुक्त ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित आपदा की स्थिति में उपलब्ध संसाधनों, राहत एवं बचाव तंत्र और विभागों के बीच तालमेल का वास्तविक आकलन करना है। इस अभ्यास के माध्यम से तैयारियों में मौजूद कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में किसी भी आपदा का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

उन्होंने जिला के नागरिकों से अपील की कि वे इस मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरता और सकारात्मक सोच के साथ लें तथा प्रशासन और संबंधित विभागों को पूरा सहयोग दें। उनका कहना है कि इस तरह के अभ्यास आपदा के समय जनहानि और नुकसान को कम करने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कॉल फ्रॉड से सावधान! साइबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर ठग सकते हैं जालसाज

हिमाचल में बढ़ते कॉल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। बैंक, सरकारी अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

Mandi: सुंदरनगर में डैहर पुल से सतलुज में छलांग, 38 वर्षीय महिला की मौत; बरमाणा पुलिस करेगी आगामी कार्रवाई

मंडी के सुंदरनगर में डैहर पुल से 38 वर्षीय महिला ने सतलुज दरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव बरामणा क्षेत्र से बरामद होने के कारण आगामी कानूनी कार्रवाई बरमाणा पुलिस कर रही है।

कुल्लू में शीतला माता मंदिर के पास खड्ड में गिरी थार, चालक को मामूली चोटें; टला बड़ा हादसा

कुल्लू के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार को एक थार अनियंत्रित होकर सरवरी खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।