धर्मशाला के विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 11 केवी टंग फीडर पर सामान्य रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 11 जून को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।
विभाग के अनुसार सुबह 9:30 बजे से कार्य पूरा होने तक टंग, तिरंगा, खैबर, दव चौंक, टिकरी, सालिग, बगियाड़ा, कण्ड करड़ियाना, जुहल, डिकटु, नरवाणा, नरवाणा कस्बा और बलेहड़ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए उचित तैयारी रखें।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि 11 जून को मौसम खराब रहता है, तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा और उसी के अनुसार बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य बेहतर और सुरक्षित विद्युत सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!