जनगणना 2027: कांगड़ा में ऑनलाइन एंट्री को लेकर डीसी का बड़ा अलर्ट, नागरिकों से तुरंत अपील

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 03 जून: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि नागरिक ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी समय पर दर्ज करें।

धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि यह स्व-गणना अभियान 1 जून से 15 जून तक चलेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस अवधि में आवश्यक जानकारी भरकर राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में सहयोग करें।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में जनगणना-2027 का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई, 2026 तक चलेगा, जिसमें ‘गृह सूचीकरण एवं आवास जनगणना’ की जाएगी। इसके बाद वास्तविक जनसंख्या गणना अगले वर्ष फरवरी में की जाएगी, जबकि दुर्गम क्षेत्र मुल्तान में यह कार्य सितंबर माह में संपन्न होगा।

Advertisement

उपायुक्त ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है। गणनाकर्ता और पर्यवेक्षक मोबाइल उपकरणों के माध्यम से घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक तेज और सरल होगी। उन्होंने कहा कि 16 जून से शुरू होने वाले घर-घर सर्वेक्षण में नागरिकों द्वारा पहले से भरी गई ऑनलाइन जानकारी से प्रगणकों को कार्य में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि स्व-गणना प्रक्रिया बेहद आसान है और इसे कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने पर नागरिकों को एक आईडी प्राप्त होगी, जिसे वे अपने मोबाइल में सुरक्षित रख सकेंगे और प्रगणकों को घर पर दिखा सकेंगे।

डीसी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग करें, ताकि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय और प्रदेश का मान

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के कक्षा 12वीं के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने नेपाल में आयोजित इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था।

Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया...

शिमला में आयोजित कार्यशाला में DC अनुपम कश्यप ने “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐप का इस्तेमाल करने से भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और गैस लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकता है।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर, स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में 6 मकान बहे, राहत-बचाव के लिए SDRF टीम मौके के लिए रवाना

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में छह मकान बह गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है, जबकि SDRF टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।