Una: ऊना में डेरा निर्माण पर बवाल, प्रशासन की टीम पहुंचते ही सामने आए चौंकाने वाले खुलासे

Date:

--Advertisement--

ऊना, हिमाचल प्रदेश: उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत हम्बोली में डेरा निर्माण को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को उस समय और तेज हो गया जब जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। डीसी ऊना के निर्देशों के बाद एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, डीएसपी अंब अनिल पटियाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी स्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनी।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि यह कार्य नियमों के विपरीत किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आए लोग और एक संस्था बिना आवश्यक अनुमति के निर्माण कार्य में जुटी हुई है, जिससे क्षेत्र में असंतोष का माहौल बढ़ रहा है।

जांच के दौरान प्रशासन को यह सामने आया कि डेरा निर्माण से जुड़े लोगों के पास धारा 118 के तहत आवश्यक अनुमति से संबंधित कोई ठोस दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा यह भी पाया गया कि जिस अनुमति का हवाला दिया जा रहा था, उसे पहले ही निरस्त किया जा चुका है। इस स्थिति ने बिना वैध अनुमति के जारी निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि डीसी ऊना के निर्देशों पर प्रशासनिक टीम ने जांच की। जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य करवा रहे लोगों के पास धारा 118 की वैध अनुमति नहीं है और पूर्व में जारी अनुमति भी रद्द हो चुकी है। इसके बाद संबंधित पक्ष को तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य बंद करने के आदेश जारी किए गए।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और डीसी ऊना के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और सभी पक्षों की बात सुनी जा रही है।

इस बीच, मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने एक स्वर में विवादित निर्माण कार्य को पूरी तरह बंद करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों और कानूनों की अनदेखी कर किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय और प्रदेश का मान

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के कक्षा 12वीं के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने नेपाल में आयोजित इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था।

Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया...

शिमला में आयोजित कार्यशाला में DC अनुपम कश्यप ने “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐप का इस्तेमाल करने से भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और गैस लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकता है।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर, स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में 6 मकान बहे, राहत-बचाव के लिए SDRF टीम मौके के लिए रवाना

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश के कारण स्पैड़ा और गढ़गून गांवों में छह मकान बह गए। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है, जबकि SDRF टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।