Kangra: चढ़ियार में जनता की शिकायतों पर गरजे केवल सिंह पठानिया, पंचायत प्रतिनिधियों को दी बड़ी जिम्मेदारी के संकेत

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 03 जून: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने उपमंडल बैजनाथ के दौरे के दौरान चढ़ियार विश्राम गृह में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई और अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं।

केवल सिंह पठानिया ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास और जनकल्याण में पंचायतों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि निष्पक्षता, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ अपने क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्यों को आगे बढ़ाना ही नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना भी है। प्रदेश सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिसमें जनप्रतिनिधियों का सहयोग बेहद जरूरी है।

इस मौके पर केवल सिंह पठानिया ने यह भी आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गए विकास संबंधी मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरे किए जाएंगे। उन्होंने चढ़ियार विश्राम गृह के विस्तारीकरण और आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में डीएफओ संजीव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि राणा, पूर्व अनुसूचित जाति सैल उपाध्यक्ष रविंदर बिट्टू सहित वीरेंद्र राणा, रणवीर, भीम सिंह, विजय कुमार, समीर राणा, जोगिंदर सिंह, शिवांगी देवी, सरोज कुमारी, शंभू राम, जगदीश चंद, देशराज, करतार चंद, विकास राणा और अमित नाग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में NDPS Act के वांछित आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, शाहपुर पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

कांगड़ा की शाहपुर पुलिस ने NDPS Act से जुड़े FIR No. 132/25 में वांछित 25 वर्षीय आकाश दीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरदासपुर, पंजाब का निवासी है।

Hamirpur: हमीरपुर ITI में एडमिशन का आखिरी मौका, 30 सीटों पर स्पॉट राउंड; 7 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

राजकीय ITI हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए 30 खाली सीटों पर स्पॉट राउंड से दाखिले का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। काउंसलिंग दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

Hamirpur: पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने से मचा हड़कंप, 2 महिला प्रधानों और 3 सचिवों के बीच विवाद; पुलिस ने कराया...

हमीरपुर के बमसन ब्लॉक टौणीदेवी में पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने के बाद दो महिला प्रधानों के बीच विवाद चर्चा में है। शिकायत के बाद पुलिस ने दूसरी महिला प्रधान और तीन सचिवों का एल्कोहल मेडिकल करवाया है।

Mandi: थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी; तेज बहाव में बहने की आशंका

मंडी के थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलसी राम के रूप में हुई है। प्रशासन ने परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।