Kangra: हिमाचल प्रदेश में Water Sports Activities आ रही हैं

--Advertisement--

धर्मशाला: राजस्व, बागबानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में जल क्रीड़ा गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और राज्य के जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश देशी और विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बनने जा रहा है।

खटियाड़ में पौंग बांध क्षेत्रीय जल क्रीड़ा केंद्र के औपचारिक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि कांगड़ा जिले के पौंग बांध में साहसिक खेल गतिविधियों की शुरुआत की जा रही है। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतियाल और जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के नंगल चैक में जल क्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति मिल गई है।

पर्यटन विभाग जून, 2025 तक शिकारा, क्रूज फ्लोटिंग रेस्तरां, हाउस बोट और अन्य जल आधारित खेल गतिविधियों का संचालन शुरू करने की योजना बना रहा है। मंत्री ने कहा कि पौंग बांध में साहसिक खेल गतिविधियों की शुरुआत से कांगड़ा जिले में पर्यटकों की आमद में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र राज्य के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य सरकार पर्यटकों के यात्रा अनुभव को अविस्मरणीय बनाने के लिए पर्यटन अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

इस दौरान योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी पठानिया, एसडीएम विश्रुत भारती, वन विभाग के अधिकारी और जल क्रीड़ा केंद्र के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधाकृष्णन...

Kangra: उपरली मजेठली और अंबाडी पंचायत के लोगों को मिली उचित मूल्य की दुकान की सौगात

नगरोटा: उपरली मजेठली और अंबाडी पंचायत के लोगों के...

Kangra: बाल विज्ञान कांग्रेस 2024 में सभी स्कूलों की भागीदारी हो सुनिश्चित: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि...

Rohru में कार दुर्घटनाग्रस्त: ड्राइवर की मौ’त, दो घायल

रोहड़ू के अंद्रेवठी कैंची के पास एक दर्दनाक सड़क...