Solan: बद्दी में लावारिस मिले चार बच्चे, महिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर परिजनों से मिलाया

Date:

--Advertisement--

बद्दी में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि बद्दी बैरियर के पास चार छोटे बच्चे लावारिस अवस्था में रोते-बिलखते पाए गए हैं। सूचना मिलते ही महिला पुलिस थाना बद्दी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक लखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया और तुरंत उनके परिजनों की तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ हरियाणा सीमा से सटे इलाकों में भी लगातार जांच की गई। कड़ी मेहनत और प्रयासों के बाद पुलिस ने बच्चों के माता-पिता का पता लगा लिया।

Advertisement

इसके बाद चारों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने बद्दी पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने कहा कि वह आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।