Himachal: ठियोग में 108 एम्बुलेंस बनी जीवन रक्षक, गाड़ी में ही EMT ने करवाया सफल प्रसव

Date:

--Advertisement--

चौपाल से ठियोग की ओर जा रहे एक निजी वाहन में यात्रा के दौरान एक महिला को अचानक तेज लेबर पेन शुरू हो गया, जिसके बाद 108 आपातकालीन सेवा को सूचना दी गई। यह घटना शाम करीब 4:30 बजे PHC बालाग की 108 एम्बुलेंस नंबर HP63(B)4484 के तहत सामने आई।

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एम्बुलेंस में मौजूद EMT लविता ने अपनी सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए वाहन में ही सफल प्रसव करवाया। इस दौरान पायलट रिंकू ने भी पूरी प्रक्रिया में सहयोग दिया।

Advertisement

प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों को सुरक्षित और स्वस्थ बताया गया है। मरीज प्रियंका और उनके पति गोपाल ने EMT लविता और पूरी 108 टीम का आभार व्यक्त किया।

यह घटना एक बार फिर 108 आपातकालीन सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया और मानवता के प्रति समर्पण की मिसाल बन गई है, जहां समय पर मदद मिलने से दो जिंदगियां सुरक्षित रहीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।