Kangra: गैस सिलेंडर ने मचाई तबाही! नगरोटा बगवां में घर में लगी भीषण आग, परिवार के लोग झुलसे

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां उपमंडल के मुहालकड़ गांव टीका हलेड़ में मंगलवार सुबह गैस सिलेंडर से लगी आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। सुबह करीब 7:30 बजे जीत सिंह के घर में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घर के लोगों और ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टल गया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

परिवार के सदस्यों के अनुसार घर में नया गैस सिलेंडर लगाया गया था। जैसे ही सिलेंडर की सील खोली गई, उसमें से गैस लीक होने की आवाज आने लगी। परिवार ने सिलेंडर को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान माचिस जलाते ही आग की तेज लपटें फैल गईं। घर की ऊपरी मंजिल कच्ची होने के कारण आग ने तेजी से पूरे हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगते ही परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस हादसे में परिवार के कुछ सदस्य झुलस गए।

घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल नगरोटा बगवां पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार 28 वर्षीय सपना के चेहरे पर सेकंड डिग्री बर्न हुआ है, जबकि 60 वर्षीय जीत सिंह का भी उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दवाइयां दी हैं और 5 से 7 दिन बाद फॉलोअप के लिए बुलाया है।

इस आगजनी में घर का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि यह नुकसान परिवार के लिए काफी बड़ा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: वृद्धाश्रम में मिला जिंदगी का हमसफर, 63 साल की सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को करेंगे शादी

हिमाचल के बिलासपुर स्थित दयोली वृद्धाश्रम में 63 वर्षीय सबीना और 75 वर्षीय कन्हैया लाल 25 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिंदगी के मुश्किल हालात में आश्रम पहुंचे दोनों बुजुर्गों को यहीं एक-दूसरे का साथ मिला। विवाह के बाद दोनों नालागढ़ के नए वृद्धाश्रम में रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के डड़म्ब की बेटी जेसमीन शर्मा ने चमकाया नाम, MSc बॉटनी में हासिल किया गोल्ड मेडल; अब PhD कर बनने का है...

शाहपुर तहसील के डड़म्ब गांव की जेसमीन शर्मा ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में एमएससी बॉटनी में गोल्ड मेडल हासिल किया। वर्तमान में वह CSIR-IHBT पालमपुर में पीएचडी कर रही हैं और प्रोफेसर बनकर शोध को बढ़ावा देना चाहती हैं।

जर्मनी में हुई मुलाकात, करसोग में पालकी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा इंग्लैंड का दूल्हा; नेहा ने विदेश में की है PhD

मंडी के करसोग में इंग्लैंड के थॉमस ने हिमाचल की नेहा चौहान से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। जर्मनी में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने करसोग में सात फेरे लिए। नेहा ने जर्मनी से कृषि एवं पर्यावरण विषय में पीएचडी की है।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर उठी बड़ी मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग; प्रतिमा स्थापित...

मेजर विजय सिंह मनकोटिया के 87वें जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा के आईटी संयोजक प्रणव शर्मा ने शाहपुर कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने और उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि निधन के करीब दो महीने बाद भी सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है।