Shimla: इंस्टाग्राम और QR Code से चल रहा था चिट्टे का खेल, शिमला पुलिस ने पंजाब-हरियाणा से दबोचे 3 बड़े ड्रग्स सरगना

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों की जांच करते हुए बाहरी राज्यों से चिट्टा सप्लाई करने वाले 3 अंतर्राज्यीय ड्रग्स सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस की नजरों से बचने के लिए बेहद शातिर तरीके इस्तेमाल कर रहे थे। इनमें अनजान ग्राहकों के QR कोड से पैसे ट्रांसफर करवाना और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ड्रग्स डीलिंग करना शामिल था।

पहले मामले में संजौली पुलिस थाना के तहत 18 मई को रवि कुमार उर्फ बंटी (35) निवासी संजौली को 26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से अलग-अलग QR स्कैनर के जरिए भुगतान करवाता था और उसी रकम को आगे ड्रग्स खरीदने के लिए इस्तेमाल करता था। ग्राहकों को इस बात की भनक तक नहीं लगती थी कि उनके जरिए नशे के कारोबार के लिए लेनदेन किया जा रहा है। पुलिस ने तकनीकी और वित्तीय जांच के आधार पर पूरे नेटवर्क का पीछा किया और पता चला कि यह पैसा पंजाब के तरनतारन में बैठे एक बड़े सप्लायर तक पहुंच रहा था। इसके बाद शिमला पुलिस की टीम ने 22 मई को मुख्य सप्लायर शवनदीप (21) निवासी पट्टी, तरनतारन को अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में बालूगंज पुलिस थाना के तहत 18 मई को जय सिंघला (23) निवासी बसाल, जिला सोलन को 14 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया था। पुलिस रिमांड के दौरान बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों की जांच में एक बड़े अंतर्राज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि जय सिंघला पंजाब के मोगा निवासी अमृत पाल के संपर्क में इंस्टाग्राम के जरिए था। दोनों के बीच लाखों रुपए का अवैध लेनदेन सामने आया है। जांच में यह भी सामने आया कि अमृत पाल हरियाणा के कुलदीप सिंह के साथ मिलकर यह नेटवर्क चला रहा था। कुलदीप चिट्टे की सप्लाई करता था, जबकि अमृत पाल पैसों का लेनदेन संभालता था।

बालूगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 मई को अमृत पाल (22) को मोगा, पंजाब से और नेटवर्क हैंडलर कुलदीप सिंह (34) को अमरावती पिंजौर से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी अभिषेक ने बताया कि जिला शिमला पुलिस अब संगठित ड्रग्स नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए तकनीक, वित्तीय ऑडिट और अंतर्राज्यीय समन्वय का प्रभावी इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत

किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।