Kangra: धर्मशाला पहुंचीं अनुष्का शर्मा! विराट कोहली को चीयर करने पहली बार HPCA स्टेडियम में दिखेंगी बॉलीवुड स्टार

Date:

--Advertisement--

बॉलीवुड अभिनेत्री Anushka Sharma रविवार को गग्गल एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां से वह सीधे धर्मशाला रवाना हो गईं। वह 26 मई को होने वाले टाटा आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में शामिल होने के लिए हिमाचल पहुंची हैं। इस मैच में Virat Kohli की टीम Royal Challengers Bengaluru का मुकाबला Gujarat Titans से होगा। एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकलीं। उन्हें देखते ही वहां मौजूद फैंस में भारी उत्साह देखने को मिला और हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आया।

धर्मशाला स्थित HPCA Stadium दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच बने इस स्टेडियम में विराट कोहली पहले कई मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन अनुष्का शर्मा पहली बार धर्मशाला पहुंची हैं। खास बात यह है कि वह पहली बार इस मैदान में बैठकर विराट कोहली को लाइव चीयर करती नजर आएंगी। हालांकि, साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान विराट की शानदार 95 रन की पारी की अनुष्का ने सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की थी, लेकिन स्टेडियम में मौजूद रहकर मैच देखने का यह उनका पहला मौका होगा।

धर्मशाला में पहली बार आईपीएल का इतना बड़ा नॉकआउट मुकाबला आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। सिर्फ क्रिकेट फैंस ही नहीं, बल्कि वीआईपी सर्किल में भी इस मैच को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। अनुष्का शर्मा के अलावा कई बॉलीवुड सितारों, बड़े उद्योगपतियों और देश के नामी राजनेताओं के भी धर्मशाला पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इतने बड़े स्तर पर वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए धर्मशाला के सभी बड़े होटलों और प्रशासन ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरा शहर इस समय क्रिकेट, ग्लैमर और हाई प्रोफाइल मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।