Mandi: मंडी में UPSC प्रीलिम्स शांतिपूर्ण संपन्न: पहले सत्र में 66.19% और दूसरे में 65.63% उपस्थिति दर्ज

Date:

--Advertisement--

मंडी, 24 मई। जिला मुख्यालय मंडी में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) परीक्षा-2026 रविवार को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र संख्या-89 के तहत चार परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में यह परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 1056 प्रवेश पत्र जारी किए गए थे।

पहले सत्र में 699 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 357 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस सत्र में कुल उपस्थिति 66.19 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, दूसरे सत्र में 693 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 363 अनुपस्थित रहे, जिसमें कुल उपस्थिति 65.63 प्रतिशत रही।

Advertisement

जिला प्रशासन के अनुसार वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-ए), वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी (सेंटर-बी), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल बाजार मंडी तथा पीएम श्री राजकीय मॉडल गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समखेतर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहले सत्र में सेंटर-ए में 262, सेंटर-बी में 177, स्कूल बाजार मंडी में 139 तथा समखेतर केंद्र में 121 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

दूसरे सत्र में सेंटर-ए में 262, सेंटर-बी में 175, स्कूल बाजार मंडी में 137 तथा समखेतर केंद्र में 119 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दोनों सत्रों में परीक्षा निर्धारित समय पर संपन्न हुई।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं और परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।