Mandi: सरकाघाट में पंचायत चुनाव का बड़ा अपडेट: मतदान पार्टियां रवाना, गोपालपुर ब्लॉक में 113 टीमें तैनात

Date:

--Advertisement--

सरकाघाट, 24 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर गोपालपुर विकास खंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। 26, 28 और 30 मई को होने वाले तीन चरणों के मतदान के लिए मतदान पार्टियों को उनके संबंधित केंद्रों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। गोपालपुर खंड की कुल 50 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी, जिसके लिए कुल 113 मतदान पार्टियां तैनात की गई हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्षता, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मियों के साथ दो सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 54 कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। मतदान केंद्रों की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

इस बार गोपालपुर विकास खंड में दो मतदान केंद्रों को पिंक बूथ और एक को ग्रीन बूथ के रूप में चिन्हित किया गया है। वॉर्ड नंबर 8 तताहर-1 और वॉर्ड नंबर 9 तताहर-2 को पिंक बूथ बनाया गया है, जबकि मसेरन पोलिंग स्टेशन को ग्रीन बूथ के रूप में स्थापित किया गया है।

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक होगा, जिसके बाद मतों की गिनती संबंधित पंचायत मुख्यालयों में की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के मतों की गणना 31 मई को सुबह 8 बजे से राजकीय डिग्री कॉलेज सरकाघाट स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच की जाएगी।

रिटर्निंग अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान से 48 घंटे पहले संबंधित ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रचार पूरी तरह बंद हो जाएगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार का प्रचार, वाहन या लाउडस्पीकर का उपयोग आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए पूरे गोपालपुर ब्लॉक को छह सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए छह सेक्टर अधिकारियों और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

पहले चरण में 26 मई को 17 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा, दूसरे चरण में 28 मई को 17 पंचायतों में और तीसरे चरण में 30 मई को 16 पंचायतों में मतदान संपन्न कराया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।