Himachal: घर लौट रहा था युवक, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि परिवार के उड़ गए होश

Date:

--Advertisement--

सऊदी अरब से करीब साढ़े तीन साल बाद अपने घर लौट रहे ऊना जिले के फतेहपुर निवासी युवक के साथ रास्ते में ऐसा हादसा हो गया, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। युवक नंगल में बेहोशी की हालत में मिला, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। युवक का पासपोर्ट, बैग और अन्य जरूरी सामान गायब बताया जा रहा है। मामले ने अब लूट और नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने की आशंका को जन्म दे दिया है।

जानकारी के अनुसार फतेहपुर निवासी सतनाम सिंह पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से सऊदी अरब में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वीरवार शाम करीब 7:30 बजे वह फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। इसके बाद उसने अपने घर लौटने के लिए बस में सफर शुरू किया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से नंगल के बीच यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सीट पर ही बेसुध हो गया।

Advertisement

बस में मौजूद अन्य यात्रियों ने युवक की हालत खराब देख तुरंत कंडक्टर को इसकी सूचना दी। इसके बाद किसी तरह युवक के परिजनों तक खबर पहुंचाई गई। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य नंगल पहुंचे और सतनाम सिंह को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

परिजनों के अनुसार युवक के पास मौजूद बैग, पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज गायब हैं। सतनाम सिंह की पत्नी प्रवीण कुमारी ने बताया कि वह अभी पूरी तरह से होश में नहीं आया है। उसके बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर उससे कितनी नकदी और कौन-कौन सा सामान लूटा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही ऊना के विधायक Satpal Singh Satti भी क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने युवक और उसके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना तथा पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की। विधायक ने कहा कि आरोपियों का जल्द पता लगाया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।