HPRCA ने जारी किए फाइनल रिजल्ट! इन 4 उम्मीदवारों को मिली सरकारी नौकरी, तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद साइंटिफिक असिस्टैंट और लैब असिस्टैंट के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। आयोग की ओर से जारी इस परिणाम का लंबे समय से अभ्यर्थियों को इंतजार था।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि साइंटिफिक असिस्टैंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) पोस्ट कोड-25015 के दो पदों के लिए अंकिता और अभय शर्मा का चयन किया गया है। वहीं, साइंटिफिक असिस्टैंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25016 के एक पद पर सौरभ शर्मा को चयनित किया गया है। इसके अलावा लैब असिस्टैंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25019 के एक पद के लिए अमन का चयन हुआ है।

Advertisement

एचपीआरसीए ने स्पष्ट किया है कि यह फाइनल रिजल्ट कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर तैयार किया गया है। आयोग की ओर से सभी चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।