Kangra: धर्मशाला में बिना आयु सीमा खुला होटल मैनेजमेंट में करियर बनाने का बड़ा मौका, शुरू हुए एडमिशन

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में खुला होटल इंडस्ट्री में करियर बनाने का सुनहरा मौका, 12वीं पास युवाओं के लिए शुरू हुए एडमिशन

होटल मैनेजमेंट और पर्यटन इंडस्ट्री में शानदार करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) खनियारा, धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि संस्थान में किसी भी कोर्स के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है, यानी अब किसी भी उम्र के लोग होटल इंडस्ट्री में अपना भविष्य बना सकते हैं।

संस्थान के प्राचार्य एवं उपनिदेशक पर्यटन विभाग धर्मशाला ज़ोन विनय धीमान ने बताया कि SIHM खनियारा एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान है, जिसे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित किया जाता है। संस्थान नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHMCT), पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार से संबद्ध है।

Advertisement

वर्ष 2012 में स्थापित यह संस्थान पिछले 14 वर्षों से होटल मैनेजमेंट और कलिनरी आर्ट्स के क्षेत्र में प्रोफेशनल शिक्षा प्रदान कर रहा है। यहां छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यवहारिक प्रशिक्षण और स्किल डेवलपमेंट पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। संस्थान में आधुनिक ट्रेनिंग किचन, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी लैब, फ्रंट ऑफिस और हाउसकीपिंग लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो छात्रों को इंडस्ट्री के अनुसार तैयार करती हैं।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार यहां विद्यार्थियों को निजी संस्थानों की तुलना में करीब 40 प्रतिशत कम फीस पर कोर्स करवाए जाते हैं। SIHM धर्मशाला के छात्र आज देश और विदेश की कई बड़ी कंपनियों और प्रतिष्ठित होटल ब्रांड्स में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें मैरियट, हयात, नोवोटेल, सेंट रेजिस, रैफल्स, फेयरमोंट, ताज, ओबेरॉय और आईटीसी जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा छात्र यूएई, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कई देशों में भी नौकरी कर रहे हैं।

संस्थान द्वारा छात्रों को भारत और विदेशों के प्रतिष्ठित 5 स्टार होटलों में इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर भी दिए जाते हैं। होटल और पर्यटन इंडस्ट्री में उज्ज्वल भविष्य की तलाश कर रहे 12वीं पास विद्यार्थी एडमिशन और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए SIHM खनियारा, धर्मशाला कैंपस में संपर्क कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एडमिशन सेल SIHM धर्मशाला के नंबर 8091151648, 8146860880 और 7986319121 पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।